Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 07:26 AM
बुधवार रात 10.30 बजे के करीब फगवाड़ा रोड पर पड़ते गांव बडिंग़ा में रहते तलजिन्द्र सिंह के घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण सर्किट शार्ट ही बताया गया है।
जालंधर (सेठी): बुधवार रात 10.30 बजे के करीब फगवाड़ा रोड पर पड़ते गांव बडिंग़ा में रहते तलजिन्द्र सिंह के घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण सर्किट शार्ट ही बताया गया है।
आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने स्वयं अपने स्तर पर प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया।