Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:54 AM
फिरोजपुर शहर छावनी में दीपावली की रात 5 जगहों पर आग लगी और एक गरीब व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के गांव मल्लवाल जदीद में आतिशबाजी से आग लगने के कारण एक गरीब परिवार का घर जल कर खाक हो गया।
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर छावनी में दीपावली की रात 5 जगहों पर आग लगी और एक गरीब व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के गांव मल्लवाल जदीद में आतिशबाजी से आग लगने के कारण एक गरीब परिवार का घर जल कर खाक हो गया।
घर की मालकिन लखबीर कौर पत्नी सुखचैन सिंह के अनुसार आग लगने से उनके बैड, पंखे, टी.वी., बिस्तर, कपड़े आदि सब कुछ जल कर राख हो गया। कमरे की छत गिर गई और दरवाजे आदि भी जल कर राख हो गए। रेलवे विभाग के पावर हाऊस के पास खुले में पड़ी लकड़ी की शतीरियों को आग लग गई और गुरु नानक कालेज फिरोजपुर के पास खुली पड़ी जगह में और बाबा राम लाल जी के गुरुद्वारा साहिब के पास खुली जगह में आतिशबाजी से आग लगी जिस पर फायरब्रिगेड की गाडिय़ों द्वारा कर्मचारियों की मेहनत से काबू पाया गया।
अजीत नगर मोहल्ला बोरियां वाला फिरोजपुर शहर में भी एक घर की छत पर आतिशबाजी गिरने से आग लग गई। दीपावली पर फिरोजपुर में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ।