Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 12:00 PM
न्यायिक दंडाधिकारी जसवीर सिंह की अदालत ने पत्नी को खर्चा न देने के आरोपी पति सुरेन्द्र कुमार पुत्र कश्मीर चंद वासी सांडी जलालाबाद के गिरफ्तारी वारंट जारी किए। नगर थाना नं.-1 की पुलिस के हवलदार सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी पति को काबू कर न्यायिक...
अबोहर (भारद्वाज): न्यायिक दंडाधिकारी जसवीर सिंह की अदालत ने पत्नी को खर्चा न देने के आरोपी पति सुरेन्द्र कुमार पुत्र कश्मीर चंद वासी सांडी जलालाबाद के गिरफ्तारी वारंट जारी किए। नगर थाना नं.-1 की पुलिस के हवलदार सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी पति को काबू कर न्यायिक दंडाधिकारी जसवीर सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
जानकारी अनुसार मनजीत कौर पुत्री महल सिंह वासी कोयलखेड़ा की शादी 2010 में सुरेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों में अनबन होने कारण वे एक-दूसरे से अलग रहने लगे। मनजीत कौर ने अपने खर्चे के लिए अपने वकील के माध्यम से अदालत में केस दायर किया। अदालत ने उसे 2,500 रुपए खर्चा देने के आदेश पति को जारी किए थे परन्तु पति ने कुछ समय तक तो खर्चा दिया उसके बाद उसने खर्चा देना बंद कर दिया।