Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 11:03 AM
पुलिस द्वारा भारतीय फौज बारे आई.एस.आई. को जानकारी देने वाले नौजवान के विरुद्ध केस दर्ज करने का मामला सामने आया है।एस.एच.ओ. सदर मुख्त्यार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए गांव पुरियां कलां पहुंचे तो गुप्तचर ने सूचना दी कि गुरमुख...
बटाला (बेरी): पुलिस द्वारा भारतीय फौज बारे आई.एस.आई. को जानकारी देने वाले नौजवान के विरुद्ध केस दर्ज करने का मामला सामने आया है।एस.एच.ओ. सदर मुख्त्यार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए गांव पुरियां कलां पहुंचे तो गुप्तचर ने सूचना दी कि गुरमुख सिंह उर्फ गुरी पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव झामका थाना मत्तेवाल जोकि धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान होकर आया है, पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के सम्पर्क में है और वह भारतीय आर्मी की मूवमैंट व बेस कैंप बारे जानकारी भेजता है जिसके चलते उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त युवक के विरुद्ध थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है।