Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 01:23 PM
केवल दीपावली की शाम को ही पटाखें जलाए जाने के अदालत के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कथित रूप से पटाखें जलाने पर यहां 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
चंडीगढ़: केवल दीपावली की शाम को ही पटाखें जलाए जाने के अदालत के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कथित रूप से पटाखें जलाने पर यहां 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने कल रात शहर के विभिन्न हिस्सों में पटाखें जलाने के लिए 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले सप्ताह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने निर्देश दिये थे कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दीपावली के दिन केवल शाम साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक ही पटाखें जलाए जा सकते है। इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।