Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 11:58 AM
एक लड़की को विवाह का झांसा देकर बहलाकर साथ ले जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना महलकलां में मामला दर्ज किया गया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): एक लड़की को विवाह का झांसा देकर बहलाकर साथ ले जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना महलकलां में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि गत 7 सितम्बर को वह अपने परिवार सहित रात में सो रहा था। जब सुबह उठकर देखा तो उसकी लड़की चारपाई पर नहीं थी।
वह अपनी लड़की की तलाश करता रहा परंतु नहीं मिली। पता लगा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर बहलाकर ले गया है। पुलिस ने मुद्दई के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।