Edited By Updated: 24 Feb, 2017 11:08 AM
ताजपुर रोड स्थित केन्द्रीय जेल में 3 बंदियों द्वारा झगड़ा करते हुए एक कैदी का सिर फोड़ दिया। जेल की नई बैरकों में एक निगरान कैदी की एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन सजा भुगत रहे अन्य कैदी .....
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित केन्द्रीय जेल में 3 बंदियों द्वारा झगड़ा करते हुए एक कैदी का सिर फोड़ दिया। जेल की नई बैरकों में एक निगरान कैदी की एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन सजा भुगत रहे अन्य कैदी ओंकार सिंह से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके चलते निगरान कैदी व उसके अन्य साथी बंदियों ने ओंकार के सिर पर लोहे की चीज दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
ओंकार सिंह को घायल अवस्था में जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। घायल ओंकार ने अस्पताल में बातचीत के दौरान हमला करने वाले बंदियों पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट गुरचरण सिंह ने बताया कि पैसे के लेन-देन के पुराने मामले को लेकर गुरजंट सिंह, पवन कुमार व मेजर सिंह ने ओंकार सिंह से झगड़ा किया, जिस दौरान वह सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मामला पुलिस को भेज दिया गया है।