Edited By Updated: 19 Feb, 2017 12:56 PM
अस्पताल के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने शरणजीत कौर, भुपिन्द्र सिंह निवासी फैजपुरा व उनके 10 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): अस्पताल के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने शरणजीत कौर, भुपिन्द्र सिंह निवासी फैजपुरा व उनके 10 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि वह माता करतार कौर अस्पताल में रिसैप्शन पर काम करता है। उक्त आरोपियों में से भुपिन्द्र सिंह अस्पताल में ही डाक्टर है, उसने अपने साथियों के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने कई लोगों से पैसे ले रखे हैं। वह उसे मजबूर करता था कि सभी को बताए कि वह छुट्टी पर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।