Edited By Updated: 20 Feb, 2017 09:09 AM
गांव घोलियां कलां में घरेलू विवाद को लेकर बेटे तथा पौत्रों ने महेन्द्र सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।
मोगा (आजाद): गांव घोलियां कलां में घरेलू विवाद को लेकर बेटे तथा पौत्रों ने महेन्द्र सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस द्वारा महेन्द्र सिंह पुत्र भाग सिंह की शिकायत पर उसके बेटे सेवक सिंह तथा दोनों पौत्रों के खिलाफ मारपीट करने के आरोपों तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह कर रहे हैं। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।