Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 10:24 AM
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में 3 लोगों को घायलावस्था में उपचार हेतु लाया गया है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा सिविल अस्पताल में 3 लोगों को घायलावस्था में उपचार हेतु लाया गया है। पीड़ितों की पहचान इमरान पुत्र कश्मीर मोहम्मद, हरप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह व हरप्रीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह तीनों निवासी गांव गंढवा के रूप में हुई है, का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।
घायल इमरान ने बताया कि उसके साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर घायल कर किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप-प्रत्यारोप के जारी दौर में प्रकरण की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच जारी है।