दो गुटों के बीच खूनी झड़प, महिला घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 11:29 AM

fights between in 2 groups

फ्रैंड्स कालोनी में 2 गुटों के बीच हुए झगड़े के चलते 32 वर्षीय महिला के घायल होने का समाचार है। महिला के मायके पक्ष की ओर से महिला को सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया जहां उसकी पहचान अलका निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई।

पठानकोट (आदित्य): फ्रैंड्स कालोनी में 2 गुटों के बीच हुए झगड़े के चलते 32 वर्षीय महिला के घायल होने का समाचार है। महिला के मायके पक्ष की ओर से महिला को सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया जहां उसकी पहचान अलका निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई। अस्पताल में भर्ती अलका का आरोप है कि उसके ससुर की मौत हो चुकी है। मौत से पहले वह अपनी जायदाद अपने इकलौते बेटे (उसके पति) के नाम वसीयत कर गए थे।

अब उनकी 3 ननदें, जो विवाहित हैं, अपना हिस्सा मांग रही हैं। इसके लिए वे उस पर घर बेचने का दबाव बना रही हैं। जब वह ऐसा नहीं होने देने की बात कहती है तो तीनों ननदें व ननदोई साथ मिल कर उसे परेशान ही नहीं करते बल्कि उससे गाली-गलौच भी करते हैं।

इसी के चलते उन सब ने मिल कर उसे गंभीर रूप से पीटते हुए घायल कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने लिखित रूप में स्थानीय पुलिस थाने में की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!