Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 03:03 PM
आपसी मामूली तकरार को लेकर एक महिला ने ईंट मारकर दूसरी महिला को घायल कर दिया।
कपूरथला (मल्होत्रा): आपसी मामूली तकरार को लेकर एक महिला ने ईंट मारकर दूसरी महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पिंकी पत्नी रिंकू निवासी सिधवां दोना कपूरथला ने बताया कि वह गांव में ही एक घर में मजदूरी का काम करती है।
वीरवार जब वह काम खत्म करके वापस आ रही थी तो उसकी पड़ोसन अनु पत्नी प्रेम ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसका विरोध किया गया तो अनु ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया।