Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 05:20 PM
गांव चौहड़ा के 80 वर्षीय सुरजीत सिंह ने विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आगे गुहार लगाई है कि 11 वर्ष पूर्व लीबिया से लापता हुए उसके बेटे को सरकार ढूंढ कर उसकी घर वापसी करवाए।
गढ़शंकर(शोरी): गांव चौहड़ा के 80 वर्षीय सुरजीत सिंह ने विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आगे गुहार लगाई है कि 11 वर्ष पूर्व लीबिया से लापता हुए उसके बेटे को सरकार ढूंढ कर उसकी घर वापसी करवाए।
सुरजीत सिंह धंजल ने बताया कि वर्ष 2006 में उसका बेटा जसपाल सिंह लीबिया रोजगार की खातिर गया था। वहां कुछ माह रुकने के पश्चात वह व उसके अन्य साथी इटली के लिए निकल गए थे। उसी समय उसके बेटे जसपाल सिंह का आखिरी बार घर फोन आया था व तब से अब तक उसके बेटे का कोई अता-पता नहीं चल रहा।
उसने इस 11 वर्ष के दौरान कई बार पुलिस व प्रशासन के आगे गुहार लगाई पर कोई मदद नहीं हुई। उसने बताया कि बेटे के वियोग में उसकी आंखों की रोशनी कम हो चुकी है। कानों से कम सुनता है व स्वास्थ्य भी काफी कमजोर हो गया है। हैरानी की बात है कि उसे सरकार द्वारा बुढ़ापा पैंशन तक नहीं मिल रही।
मेहनत मजदूरी कर पाल रही हूं परिवार को
लापता जसपाल सिंह की पत्नी बलजिन्द्र कौर उर्फ सीमा ने बताया कि पति के 11 वर्ष से लापता होने के पश्चात उनका जीवन बेहद मुश्किल भरा बना पड़ा है। बताने योग्य है कि बलजिन्द्र कौर मेहनत मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों की परवरिश कर रही है जोकि अभी पढ़ रहे हैं। बड़ी बेटी आॢथक तंगी के चलते आगे पढऩे से रह गई है। बलजिन्द्र कौर ने केंद्र व राज्य सरकार से विनती की है कि सरकार उनकी मदद करे व उसके लापता पति को ढूंढने के लिए प्रयास करे।