Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 06:28 PM
निकटवर्ती गांव अबदाल सोही में पिता ने पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।....
बटाला(बेरी): निकटवर्ती गांव अबदाल सोही में पिता ने पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए थाना कत्थूनंगल के एस.एच.ओ हरजीत सिंह, ए.एस.आई अमनदीप सिंह व ए.एस.आई रछपाल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव अबदाल सोही जो पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल ड्यूटी करता है, विगत देर रात्रि अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद जब घर पहुंचा तो मध्यरात्रि उपरान्त करीब 1 बजे सतनाम सिंह के साथ घरेलू झगड़े के चलते इसके पिता सुखदेव सिंह का तकरार हो गया जिसके बाद सुखदेव सिंह ने अपने बेटे सतनाम सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।
उक्त पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद संदीप कौर के बयानों के आधार पर सुखदेव सिंह के विरुद्ध धारा 302 तहत कत्ल का केस थाना कत्थूनंगल में दर्ज कर दिया है और सुखदेव सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।