Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 05:30 PM
गांव पनाम में अप्रवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
गढ़शंकर (शोरी): गांव पनाम में अप्रवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
हरप्रीत सिंह मंडेर एस.पी. होशियारपुर व राज कुमार डी.एस.पी. गढ़शंकर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि प्रवासी युवक संतोष के करीब 2 माह से नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध थे। इसके बारे में लड़की के पिता को पता लग गया था । उसने संतोष को इस बात के लिए समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इससे खफा होकर लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त की रात डंडे व सरगी से संतोष की हत्या कर और उसका शव धान के खेतों में फैंक दिया। पुलिस ने कत्ल के आरोप में मंगरा बरजो उर्फ अर्जुन पुत्र डाबो निवासी गांव कुड़मुड़ जिला सिंहभूम (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है।