Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 04:49 PM
माना वाला स्टेशन के पास किसानों द्वारा रेल ट्रैक पर धरना दिए जाने की सूचना मिली है जिससे अमृतसर जालंधर रेल यातायात ठप हो गया है। यही नहीं नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब जालंधर सिटी स्टेशन पर रोकी गई है।
अमृतसर/फिरोजपुर/जालंधर(गुलशन): माना वाला स्टेशन के पास किसानों द्वारा रेल ट्रैक पर धरना दिए जाने की सूचना मिली है जिससे अमृतसर जालंधर रेल यातायात ठप हो गया है। यही नहीं नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब जालंधर सिटी स्टेशन पर रोकी गई है।
वहीं फिरोजपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बस्ती टैंका वाली के पास रेलवे ट्रैक रोड को जाम कर दिया। फिरोजपुर छावनी के रेलवे सटेशन से मुम्बई, दिल्ली लुधियाना, जालंधर, जम्मू आदि को जाने वाली कई बड़ी ट्रेनें प्रभावित होने की खबर है।