कर्ज माफी पर मनप्रीत बादल का बयान सुन खिल जाएंगे किसानों के चेहरे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 02:12 PM

farmers debt waiver begins

विपक्ष को झूठा साबित करने में जुटी पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ः विपक्ष को झूठा साबित करने में जुटी पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर कवायद शुरू कर दी है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने गुरूवार को   कहा कि प्रदेश में किसानों की पहली किस्त की कर्ज माफी अगले माह कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली किस्त में सहकारी बैंकों के 3600 करोड़ के कर्ज माफ किए जाएंगे। 
     

मनप्रीत ने कहा कि सहकारी बैंकों का 3600 करोड का कर्ज माफ किए जाने से छह लाख किसानों को लाभ मिलेगा। यह आंकडा तैयार है। कर्ज माफी के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। 


 उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल बैंकों का 6000 करोड़ का कर्ज है। इसे माफ करने पर चार लाख किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुल 10 हजार करोड़ का कर्ज तीन किस्तों में माफ किया जाएगा। आढ़तियों के कर्ज माफ करने के लिए अलग प्रक्रिया के तहत बोर्ड बनाए जाएगे। 


मनप्रीत ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान के खाद्यान्न खाते के 31,000 हजार करोड़ रुपए अब प्रदेश पर कर्ज के रूप में आ गया है। इसे तीन बराबर हिस्सों में केन्द्र,प्रदेश और भारतीय खाद्य निगम के खातों में विभाजित करने की केन्द्र सरकार से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आय बढ़ाने के लिए एक्साइज व लाॅटरी जैसे क्षेत्रों का दोहन करने पर विचार किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!