पंजाब की तर्ज पर हो किसानों का कर्ज माफ: जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 01:41 AM

farmers debt waived on the lines of punjab jakhar

कांग्रेस ने पंजाब में किसानों के कर्ज माफी के तौर-तरीके को पूरे देश में अपनाए जाने.....

चंड़ीगढ़/नई दिल्ली: कांग्रेस ने पंजाब में किसानों के कर्ज माफी के तौर-तरीके को पूरे देश में अपनाए जाने की वकालत की है। उसका कहना है कि जब कर्ज में डूबी पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार हर वर्ग के किसानों का कर्ज माफ कर सकती है तो देश के बाकी राज्यों में इस पैटर्न को क्यों नहीं अपनाया जा सकता। डीजल-पैट्रोल से होने वाली आमदनी से ऋण माफी की भरपाई हो सकती है। 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य के 13 लाख किसानों के कर्ज माफी का ऐतिहासिक ऐलान किया है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में किसान कर्ज से परेशान होकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें राहत देने की बजाय भाजपा सरकारें गोलियां चलवा रही है। जाखड़ ने कहा कि 2014 में जब यू.पी.ए. सरकार ने सत्ता छोड़ी थी, उस वक्त डीजल की कीमत 43-44 रुपए थी जो अब 56-57 रुपए प्रति लीटर है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत लगातार नीचे जा रही है लेकिन केंद्र सरकार डीजल-पैट्रोल की कीमतों में कमी नहीं कर रही है। इससे 3 लाख करोड़ रुपए सालाना आमदनी के हिसाब से 3 साल में तकरीबन 9 लाख करोड़ रुपया जमा किया जा चुका है। सरकार इसमें से केवल एक साल की आय यानी 3 लाख करोड़ रुपए में देश भर के किसानों का कर्ज माफ कर सकती है। पहले ही बजट में कैप्टन उम्मीदों पर खरे उतरे: कैप्टन सरकार की ओर से आज पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ प्रदेश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में सौंपी थी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार अपने पहले बजट में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!