Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 02:58 AM
कर्ज से परेशान लक्खेवाली के किसान सतिन्दरपाल सिंह उर्फ बब्बू पुत्र जोगिन्दर सिंह ने आज प्रात: करीब साढ़े 5 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मनतिन्दर सिंह उर्फ ऐपा बराड़ ने थाना लक्खेवाली की पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसका...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): कर्ज से परेशान लक्खेवाली के किसान सतिन्दरपाल सिंह उर्फ बब्बू पुत्र जोगिन्दर सिंह ने शुक्रवार प्रात: करीब साढ़े 5 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के भाई मनतिन्दर सिंह उर्फ ऐपा बराड़ ने थाना लक्खेवाली की पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसका भाई कर्ज के कारण कई दिनों से परेशान चल रहा था। शुक्रवार प्रात: अपने घर पर ही बच्चों के झूलने हेतु लगाए गए झूले के साथ अपने गले में फंदा लगा लिया। जानकारी के अनुसार मरने वाले किसान की आयु 34 वर्ष है तथा उसके 2 बच्चे एक लड़की (11) व लड़का (5) है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सतिन्दरपाल सिंह बब्बू के सिर पर आढ़ती व बैंकों का करीब 15 लाख रुपए कर्ज बताया जा रहा है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया तथा लक्खेवाली के श्मशानघाट में मृतक किसान का संस्कार कर दिया गया।