Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 08:40 AM
कर्ज से परेशान एक किसान ने खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मानसा(जस्सल): कर्ज से परेशान एक किसान ने खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बूटा सिंह (35) पुत्र हरनेक सिंह निवासी जोगा के पास करीब 2 एकड़ जमीन थी। उसने बीती देर रात अपने खेत में कीटनाशक दवा पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के भाई गुरमेल सिंह व बीकर सिंह ने बताया कि जमीन कम होने के कारण व 5 लाख के करीब कर्ज के बोझ के कारण बूटा सिंह का पारिवारिक गुजारा मुश्किल से चलता था, जिस कारण वह परेशान रहता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, लड़का व लड़की छोड़ गया।