Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 09:19 AM
गांव सरोद में नौजवान किसान गुरमुख सिंह (35) द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है।
कूपकलां/संदौड़ (बोपाराय): गांव सरोद में नौजवान किसान गुरमुख सिंह (35) द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है। पुलिस थाना सदर अहमदगढ़ के सहायक थानेदार बशीर खान ने बताया कि मृतक की माता रणजीत कौर किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी, जब सुबह वह वापस आई तो उसने देखा कि उसका बेटा घर की सीढ़ी के साथ फंदे से लटका हुआ था। मृतक के भाई गुरतेज सिंह ने पुलिस के पास लिखाए बयान में बताया कि गुरमुख पर 4-5 लाख का कर्ज था जिस कारण वह परेशान रहता था। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है।