Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 12:27 PM
गांव रत्तड़-छत्तड़ के कर्ज से परेशान एक किसान की ओर से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
बटाला(बेरी): गांव रत्तड़-छत्तड़ के कर्ज से परेशान एक किसान की ओर से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए मृतक के मामा बलबीर सिंह ने बताया कि उसके भांजे रत्न सिंह ने बैंक व आढ़ती दोनों से कर्ज लिया हुआ था जिसके चलते रत्न सिंह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते रत्न सिंह ने खुदकुशी कर ली जिसका शव आज घर के निकट खेतों से मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।