Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 11:31 AM
गिद्दड़बाहा- बठिंडा रेल सैक्शन पर गांव दौला के समीप कर्ज से परेशान एक किसान द्वारा रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह (38) पुत्र हरगोबिंद सिंह वासी गांव बाजक...
गिद्दड़बाहा (कुलभूषण): गिद्दड़बाहा- बठिंडा रेल सैक्शन पर गांव दौला के समीप कर्ज से परेशान एक किसान द्वारा रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह (38) पुत्र हरगोबिंद सिंह वासी गांव बाजक (बठिंडा रेल) ने बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही सवारी गाड़ी (नंबर 54755) के आगे छलांग लगा दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद मृतक के चचेरे भाई बलजिंद्र सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह पर करीब 2 लाख रुपए बैंक के कर्ज सहित करीब 4 लाख रुपए का कर्ज था, जबकि उसके पास करीब 4 एकड़ जमीन है। उक्त कर्ज के चलते आॢथक तौर पर तंगी रहने के कारण मृतक अक्सर परेशान रहता था। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के सुरिंद्र सिंह और जगरूप सिंह ने बताया कि मृतक गुरसेवक सिंह के शव को श्री विवेक आश्रम के शमिंद्र सिंह मंगा और बाबा कल्याण देव की मदद से पोस्टमार्टम हेतु गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।