कर्ज से परेशान 2 किसानों ने की खुदकुशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 10:18 AM

farmer suicide

गांव आकलिया कलां में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

गोनियाना/मानसा(गोरालाल/मित्तल): गांव आकलिया कलां में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के अनुसार गुरबेग सिंह (42) पुत्र जगराज सिंह निवासी आकलिया ने अपनी साढ़े 6 किले की जमीन की लिमिट बना कर बैंक से 8 लाख और 3 लाख रुपए आढ़तिए का कर्ज व 1 लाख रुपए का सोसायटी के कर्ज सहित कुल 12 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ था। उक्त कर्ज से गुरबेग सिंह गत काफी समय से परेशान रहता था, जो गत देर रात्रि अपने घर से खेत को पानी लगाने के लिए गया था, उसने वहां जाकर खेत में मोटर पर पड़ी कोई जहरीली दवा निगल ली, वहीं पर उसकी मौत हो गई।

इसका पता सुबह उस समय लगा जब उसका लड़का अपने पिता के लिए चाय लेकर गया व उसने देखा कि उसका पिता खेत में गिरा पड़ा है व उसकी मौत हो गई है।  एक दुसरे मामले में मानसा जिले के गांव कोट धरमू के कर्ज में जकड़े किसान गुरदीप सिंह उर्फ लक्खा ने जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली है।भारतीय किसान यूनियन कादियां के सीनियर नेताओं हरदेव सिंह कोट धरमू व बाबू सिंह ङ्क्षधगड़ ने बताया कि गांव कोट धरमू के नौजवान किसान गुरदीप सिंह उर्फ लक्खा के सिर 11 लाख रुपए से ऊपर कर्ज था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!