Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 11:43 AM
गांव कौलोके के एक किसान ने जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना फूल के जांच अधिकारी चिमन लाल ने बताया कि किसान
रामपुरा फूल (रजनीश): गांव कौलोके के एक किसान ने जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना फूल के जांच अधिकारी चिमन लाल ने बताया कि किसान बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र (43) ने अपने खेत में जाकर करीब 8 बजे कोई जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली। बलविंद्र सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के वारिसों ने बताया कि बलविंद्र सिंह गत 2-3 माह से घर की आर्थिक स्थिति के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था। करीब 1 वर्ष पहले बलविंद्र सिंह ने अपनी जमीन में से 3 कनाल जमीन बेच दी थी परन्तु फिर भी उसकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका, जिसके चलते बलविंद्र सिंह ने जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। मृतक के सिर पर 8 लाख का बैंक व प्राइवेट कर्ज था और उसके पास अढ़ाई एकड़ जमीन थी। मृतक अपने पीछे एक लड़का व पत्नी को छोड़ गया है।