Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 11:24 AM
गांव छाजली के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली।
सुनाम ऊधम सिंह वाला(मंगला): गांव छाजली के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार किसान निर्मल सिंह (भोला) (40) पुत्र टेक सिंह निवासी छाजली के पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन थी। कुछ जमीन वह ठेके पर लेकर घर का गुजारा चलाता था।उस पर 4 लाख का बैंक का कर्ज, 2.25 लाख प्राइवेट ऋण व लगभग 1.5 लाख की बैंक की लिमिट थी। इस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। वह अपने पीछे पत्नी व बेटा छोड़ गया है।