Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 05:03 AM
शुक्रवार को गांव संदोहा के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी संदोहा लगभग 4 लाख रुपए के कर्ज की दलदल में फंसा हुआ था। 2 भाइयों के पास खेती के लिए एक एकड़ से भी कम जमीन...
मौड़ मंडी(प्रवीन): शुक्रवार को गांव संदोहा के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी संदोहा लगभग 4 लाख रुपए के कर्ज की दलदल में फंसा हुआ था।
2 भाइयों के पास खेती के लिए एक एकड़ से भी कम जमीन थी। अपनी आमदन को बढ़ाने के लिए उन्होंने 6 एकड़ के करीब जमीन ठेके पर ली थी जिससे कर्ज की दलदल से बाहर निकला जा सके। परन्तु आमदन कम व खर्च अधिक होने के कारण कर्ज का बोझ दिन-प्रति-दिन गुरप्रीत सिंह को परेशान करने लगा था। इसी परेशानी के चलते गत रात्रि गुरप्रीत सिंह ने खेत में ही फंदा ले लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक गुरप्रीत सिंह अपने पीछे नेत्रहीन पिता, बुजुर्ग माता, पत्नी, लड़की व लड़के को छोड़ गया है।