Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 11:49 AM
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की ब्लॉक स्तरीय बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सुखपाल सिंह जवंधा की अध्यक्षता में गुरुद्वारा मस्तुआणा में हुई।
तलवंडी साबो(मुनीश): भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की ब्लॉक स्तरीय बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सुखपाल सिंह जवंधा की अध्यक्षता में गुरुद्वारा मस्तुआणा में हुई। बैठक में यूनियन के राज्य महासचिव रामकर्ण सिंह रामा के अलावा जिला अध्यक्ष दारा सिंह माइसरखाना ने भाग लिया।
रामकर्ण ने कहा कि केंद्र सरकार किसानी जिन्सों के भाव डा. स्वामीनाथन की रिपोर्ट मुताबिक तय करने से भाग रही है। इस रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए किसानों को तीखा संघर्ष करना पड़ेगा। किसान संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं, जल्द ही यूनियन दिल्ली में मोदी सरकार खिलाफ आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से किसानों के गन्ने की फसल का रहता बकाया लेने के लिए यूनियन 29 अगस्त को खरड़ में रोड जाम कर अनिश्चित समय के लिए धरना लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पास कर मांग की गई कि किसानों का एक बार पूरा कर्ज माफ किया जाए। खुदकुशी कर चुके किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाए। सफेद मक्खी के कारण अपनी फसल का सफाया कर चुके किसानों को 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजे के तौर दिए जाएं।