किसानों की मांगों को लेकर सी.पी.आई. का जेल भरो आंदोलन 24 जुलाई से

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jul, 2017 10:48 AM

farmer protest

सी.पी.आई. (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) द्वारा खेतीबाड़ी संकट के हल व किसानों की मांगों को लेकर 24 से 26 जुलाई तक देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है

जालंधर (पुनीत): सी.पी.आई. (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) द्वारा खेतीबाड़ी संकट के हल व किसानों की मांगों को लेकर 24 से 26 जुलाई तक देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है जिसके चलते देशभर में 5 लाख जबकि पंजाब से 15 हजार से अधिक वर्करों द्वारा गिरफ्तारियां दी जाएंगी। उक्त बातों का प्रकटावा प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्ण सिंह अकलपुरी, जिला सचिव दिलबाग सिंह अटवाल, सहायक मैंबर संतोष बराड़ा, राजेन्द्र सिंह मंड व अन्य ने किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में इस आंदोलन को लेकर गिरफ्तारियां देने की अगुवाई हरदेव सिंह अर्शी, डा. जोगिन्द्र दयाल, बंत सिंह बराड़, भूपिन्द्र सांबर, जगरूप सिंह, करतार सिंह बुआनी, गुरनाम कंवल, कश्मीरा सिंह गुरदालिया, निर्मल सिंह धारीवाल द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्ज के बोझ तले दब चुके किसानों को राहत देने में मोदी सरकार विफल रही है क्योंकि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा।

पिछले 20 सालों से केन्द्र की सरकारों द्वारा अपनाई जा रही नीतियों पर नेताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसान खत्म हो जाएंगे क्योंकि मौजूदा समय में रोजाना 35 किसान खुदकुशी कर रहे हैं। जी.एस.टी. को उन्होंने किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे खेतीबाड़ी से संबंधित छोटे रोजगार खत्म हो जाएंगे जोकि देश के लिए संकट की स्थिति साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे कास्ट ऑफ प्रोडक्शन महंगी होगी जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नई बनी कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी के नाम पर केवल धोखा किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!