Edited By Updated: 17 Jan, 2017 10:08 AM
पिछले महीने आढ़तियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने के कारण किसान की मौत के बाद आढ़ती और उसके परिवार के
पटियाला (बलजिन्द्र/ राणा): पिछले महीने आढ़तियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने के कारण किसान की मौत के बाद आढ़ती और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज किए गए केस के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने से भड़के भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के नेताओं ने आज थाना त्रिपड़ी का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह, जिला प्रधान डा. दर्शन पाल, जिला समिति मैंबर, करनैल सिंह लंग, सुखविंद्र सिंह लंग, हरनेक सिंह भल्लमाजरा, दीदार सिंह पहाड़पुर, गुरबचन सिंह कनसूहा, निर्मल सिंह लचकाणी और अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की कि जिन भी व्यक्तियों पर 306 का पर्चा दर्ज है उनको तुरंत गिरफ्तार करने के लिए कोशिशें तेज की जाएं।
किसान नेताओं ने बताया कि इस केस में आढ़ती परिवार की अदालत से जमानतों की अर्जी खारिज हो चुकी है। किसान नेताओं ने कहा कि केस दर्ज होने के इतने दिनों बाद भी गिरफ्तारियां न होना ङ्क्षनदनीय है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि आढ़ती परिवार को जल्दी गिरफ्तार न किया गया तो यूनियन की तरफ से अपना संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर डी.एस.पी. सिटी-2 पुरुषोत्तम सिंह बल्ल ने किसान नेताओं को जानकारी दी कि आढ़ती परिवार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के भरोसे के बाद किसानों ने थाने के बाहर से अपना धरना उठाया।