Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 04:51 PM
गत सुबह से शुरू हुए बारिश के कारण जहां गेहूं लगा रहे या लगा चुके किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, वहीं आम वर्ग ने भी सुखी ठंड से राहत महसूस की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान बिट्टू कंबोज थारेवाला, मोंटी कंबोज चसहाना, धर्म सिंह सिद्धू...
जलालाबाद(बंटी/दीपक): गत सुबह से शुरू हुए बारिश के कारण जहां गेहूं लगा रहे या लगा चुके किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, वहीं आम वर्ग ने भी सुखी ठंड से राहत महसूस की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान बिट्टू कंबोज थारेवाला, मोंटी कंबोज चसहाना, धर्म सिंह सिद्धू बघे के, जसविंद्र सिंह घांगा, गुरमेज सिंह आर्या वाला आदि ने बताया कि अब लगभग गेहूं लग चुकी है जिसके कारण पानी की बहुत अधिक जरूरत थी।
इस हिसाबी बारिश से जहां जमीन के लिए पानी की पूर्ति होगी, वहीं बिजली व डीजल की भी बचत होगी व इस कुदरती पानी के कारण फसलों की पैदावार भी बहुत अच्छी होती है। उन्होंने कहा कि इतनी बारिश चारे व सब्जियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। शहर में लोगों ने कहा कि बारिश होने के कारण लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी।