Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 11:06 AM
देश भर के लोगों ने दीवाली अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ पूजा करके, घर में रंगोली बनाकर सजावट करके और पटाके चलाकर मनाई, वहीं किसानों ने रात भर मंडियों में दीवाली मनाई। मालूम हो कि किसानों ने अपनी धान की फसल को बेचने के लिए दीवाली की रात अनाज...
फिरोजपुर(मनदीप): देश भर के लोगों ने दीवाली अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ पूजा करके, घर में रंगोली बनाकर सजावट करके और पटाके चलाकर मनाई, वहीं किसानों ने रात भर मंडियों में दीवाली मनाई। मालूम हो कि किसानों ने अपनी धान की फसल को बेचने के लिए दीवाली की रात अनाज मंडियों में गुजारी। किसानों के अनुसार वे तो पिछले 5 दिनों से फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में अपनी धान की फसल को बेचने के लिए बैठे हैं लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं हुई।
किसानों का कहना है कि अगर उनकी फसल की खरीद समय पर हो गई होती तो आज वे भी अपने घरों में अपने परिवार के लोगों के साथ दीवाली मना रहे होते, मगर फसल न बिकने के कारण वे मंडी में बैठकर खाना खाकर और फसल की सुरक्षा करके दीवाली मना रहे हैं। मंडी में फसल बेचने के लिए बैठे किसान महिन्द्र सिंह व गुरमेज सिंह ने कहा कि सरकार दावे तो बहुत बड़े-बड़े करती है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मंडियों में पड़ी उनकी फसल को पटाखों से आग लगने और चोरी हो जाने का डर उन्हें सारी रात सताता रहता है, इसलिए वे सारी रात जाग कर ही दीवाली मनाएंगे।