Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 08:58 AM
गांव रौंता के किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार किसान महेन्द्र सिंह (58) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव रौंता अपने खेत में धान लगाने के लिए टै्रक्टर पर जा रहा था कि खेत में टै्रक्टर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): गांव रौंता के किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार किसान महेन्द्र सिंह (58) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव रौंता अपने खेत में धान लगाने के लिए टै्रक्टर पर जा रहा था कि खेत में टै्रक्टर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने मृतक किसान महेन्द्र सिंह का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
इस अवसर पर ट्रक यूनियन अध्यक्ष हरनेक सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह काका बराड़, मेजर सिंह मान, बल्लौर सिंह मान मौके पर पहुंचे तथा किसान के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की।