Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 08:54 AM
धान के खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय बेहोश हुए खेत मजदूर सतपाल सिंह (31) निवासी गांव खंभे की मौत हो गई। इस संबंधी सहायक थानेदार मेजर सिंह की ओर से मृतक की पत्नी कुलविन्द्र कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।
मोगा (आजाद): धान के खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय बेहोश हुए खेत मजदूर सतपाल सिंह (31) निवासी गांव खंभे की मौत हो गई। इस संबंधी सहायक थानेदार मेजर सिंह की ओर से मृतक की पत्नी कुलविन्द्र कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों अनुसार सतपाल सिंह गांव के ही एक किसान के खेत में मेहनत-मजदूरी का काम करता था।
गत दिवस जब वह धान के खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार ने उसको अस्पताल ले जाने का प्रयत्न किया लेकिन उसकी मौत हो गई। सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि आज सतपाल सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।