चोरों ने 15 तोले सोना और डेढ़ लाख की नकदी उड़ाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 11:33 AM

faridkot news

चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सादिक में पहले हुई चोरियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला था कि कल दोपहर समय जंड साहिब रोड पर एक घर में चोरों ने करीब 6 लाख रुपए का सोना और नकदी पर हाथ साफ कर दिए।

सादिक  (परमजीत): चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सादिक में पहले हुई चोरियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला था कि कल दोपहर समय जंड साहिब रोड पर एक घर में चोरों ने करीब 6 लाख रुपए का सोना और नकदी पर हाथ साफ कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार बंटी और बॉबी सचदेवा दोपहर समय अपने घर से फरीदकोट के लिए निकले। जब वे शाम के करीब 7 बजे घर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर परिवार के होश उड़ गए। घर में पड़े करीब 15 तोले सोने के आभूषण और पड़ी डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरों ने चोरी कर ली थी।


चोरों ने लोहे की अलमारी खोलकर उसमें पड़ा उक्त सामान चोरी किया और फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मुख्य अफसर अमनदीप सिंह एस.आई., हवलदार बेअंत सिंह संधू समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ वाले मंदर सिंह बीहलेवाला के घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की रिकॉॄडग की जांच की तो पता लगा कि परिवार दोपहर 12.07 बजे घर से निकला और करीब 2 मिनट बाद 3 लड़के घर में दाखिल हुए और करीब एक घंटा रहे।

 

एक लड़का गली में चक्कर काटता भी दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर कई व्यक्तियों से पूछताछ भी की। इस मामले को लेकर पुलिस गत रात से ही चोरों को काबू करने के लिए यत्न कर रही है। जत्थेबंदियों के नेता सुखविन्द्र सिंह सुखी और रजिन्द्र सिंह दीप सिंह वाला ने कहा कि उस समय धरने उपरांत एस.एस.पी. फरीदकोट ने विश्वास दिलाया था कि चोर जल्दी काबू कर लिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!