Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 11:44 AM
मोगा के नजदीकी गांव की एक महिला ने अपने पति पर घरेलू विवाद के कारण उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसको उसके माता-पिता ने सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी एक बेटी है तथा उसका पति अक्सर ही उसे तंग-परेशान करता रहता है।
मोगा(आजाद): मोगा के नजदीकी गांव की एक महिला ने अपने पति पर घरेलू विवाद के कारण उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसको उसके माता-पिता ने सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी एक बेटी है तथा उसका पति अक्सर ही उसे तंग-परेशान करता रहता है।
जब वह उससे पैसों की मांग कर रहा था तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिस पर गुस्से में आकर उससे मारपीट की। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। उन्होंने आकर उसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। इस संबंध में अजीतवाल पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।