Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 11:01 AM
तरनतारन के गांव मुगलचक्क में एक लड़के को गैर-जाति की अपने ही गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह करवाना महंगा पड़ा है। र लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में दाखिल होकर पारिवारिक सदस्यों से मारपीट कर उसकी मां को अर्धनग्न कर दिया है।
तरनतारन (रमन): तरनतारन के गांव मुगलचक्क में एक लड़के को गैर-जाति की अपने ही गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह करवाना महंगा पड़ा है। लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में दाखिल होकर पारिवारिक सदस्यों से मारपीट कर उसकी मां को अर्धनग्न कर दिया है।
इस संबंध में सुरजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव मुगलचक्क ने अपने ही गांव में गैर-जाति की लड़की के साथ विवाह करवाया था जिसके खिलाफ लड़की का सारा परिवार था। लड़की के चाचा पिंदा सिंह, उसका भाई सोनू, हैप्पी व अज्ञात लोग बलकार सिंह के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मौके पर बलकार सिंह की पत्नी ने जब उनको रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर के सब-इंस्पैक्टर बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस बाबत एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।