Edited By Updated: 29 Apr, 2017 01:42 AM
जिला पुलिस द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगी ऑल्टो कार सहित गिरफ्तार ...
अमृतसर(संजीव): जिला पुलिस द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगी ऑल्टो कार सहित गिरफ्तार किए गए बलविन्द्र सिंह निवासी जवाहर नगर मेहता रोड के मामले में शुक्रवार को कई अहम खुलासे हुए।
इस संबंध में डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन जगमोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 2 दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए उक्त बलविन्द्र सिंह की निशानदेही पर आज लखविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक जाली आर.सी., डी.टी.ओ. अमृतसर की 5 मोहरें, सैक्रेटरी रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर फॉर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमीशन पंजाब के नाम की 4 मोहरें, 5 जाली परमिट, 5 जाली आर.सी. व एक लैपटॉप बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि बलविन्द्र सिंह को जाली आर.सी. लखविन्द्र सिंह ने तैयार करके दी थी। लखविन्द्र सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया जहां आरोपी द्वारा अपना फर्जी डी.टी.ओ. कार्यालय खोल लोगों के लिए जाली आर.सी. व कागजात तैयार किए जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए लखविन्द्र सिंह को मानयोग्य अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।