1.85 लाख की जाली करंसी सहित 1 काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 03:14 PM

fake currency recovered

जिला सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने नकली भारतीय करंसी चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज एक व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार 500 रुपए की जाली करंसी सहित गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार): जिला सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने नकली भारतीय करंसी चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज एक व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार 500 रुपए की जाली करंसी सहित गिरफ्तार किया है।

एस.एस.पी. भूपिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गत दिवस सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी सहित मनजीत सिंह पुत्र दारा सिंह वासी बूढ़ा गुज्जर जिला श्री मुक्तसर साहिब को पकड़ा था जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका एक साथी बोहड़ सिंह पुत्र सुच्चा सिंह भी है जो जाली भारतीय करंसी लाता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बोहड़ सिंह को 2000 और 500 के जाली भारतीय नोटों सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सदस्य गुरबाज सिंह अभी फरार है और वह दिल्ली से जाली भारतीय करंसी लाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!