Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 05:20 PM
पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के समय कांग्रेसियों व आम जनता पर दर्ज किए गए सभी झूठे मुकद्दमे जांच की प्रक्रिया खत्म होने के बाद रद्द कर दिए
फिरोजपुर(कुमार): पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के समय कांग्रेसियों व आम जनता पर दर्ज किए गए सभी झूठे मुकद्दमे जांच की प्रक्रिया खत्म होने के बाद रद्द कर दिए जाएंगे और ऐसे केसों की जांच जस्टिस महिताब सिंह कमीशन द्वारा शुरू कर दी गई है।
जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निकटवर्ती साथी और गुरुहरसहाय के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी ने फिरोजपुर छावनी स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिन बेगुनाह लोगों ने अपने झूठे मुकद्दमे रद्द करवाने के लिए जस्टिस महिताब सिंह कमीशन को अपनी दर्खास्त दी है, उनकी जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि गुरुहरसहाय विधानसभा हलके के 100 से अधिक लोगों ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकद्दमे रद्द करवाने के लिए कमीशन के पास दर्खास्त दी है।राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अपनी कोठी में एस.डी.एम. गुरुहरसहाय हरदीप सिंह, डी.एस.पी. लखवीर सिंह, डी.डी.पी.ओ. रणजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संगत दर्शन किया और सैंकड़ों लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।