Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 01:36 PM
नीले कार्डों की जांच में अब धीरे-धीरे फर्जी कागजात के द्वारा नीले कार्ड बनाने के मामले सामने आने शुरू हो रहे हैं और प्रशासन ने इस मामले में सख्ती भी शुरू कर दी है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : नीले कार्डों की जांच में अब धीरे-धीरे फर्जी कागजात के द्वारा नीले कार्ड बनाने के मामले सामने आने शुरू हो रहे हैं और प्रशासन ने इस मामले में सख्ती भी शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना पस्याणा की पुलिस द्वारा 2 अलग-अलग केसों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनमें पहला केस मलकीत खान पुत्र जम खान निवासी बलीपुर झंबो की शिकायत पर काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बलीपुर झंबो के खिलाफ दर्ज किया गया है। काका सिंह पर फर्जी कागजात लगा कर नीला कार्ड बनाने का आरोप था।
पुलिस ने जांच के बाद काका सिंह के खिलाफ 420 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।दूसरे केस में थाना पस्याणा की ही पुलिस ने अशोक वर्मा पुत्र मदन लाल निवासी राजपुरा कालोनी पटियाला की शिकायत पर गोबिंद सिंह, बलदेव सिंह और हरबंस सिंह पुत्र शादी सिंह निवासी गांव बलीपुर झंबो के खिलाफ 420 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ भी फर्जी कागजात तैयार करके नीले कार्ड बनाने का आरोप है।