RTI का असर: विदेश मंत्रालय ने 74 लापता रक्षा कर्मियों की सूची जारी की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 04:08 AM

external affairs ministry releases list of 74 missing defense personnel

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने देश के लापता 74 रक्षा कर्मचारियों की सूची अंतत: जारी कर.....

जालंधर(धवन): केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने देश के लापता 74 रक्षा कर्मचारियों की सूची अंतत: जारी कर दी है, जिसमें 1965 व 1971 के युद्धों में लापता हुए 54 जवानों के नाम भी शामिल हैं। आर.टी.आई. एक्टिविस्ट डाल चंद पवार ने विदेश मंत्रालय से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत पूछा था कि केंद्र सरकार बताए कि युद्धों सहित कितने भारतीय जवान लापता हैं, जिनके बारे में पाकिस्तान ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन 74 लापता रक्षा कर्मचारियों के पाकिस्तान के पास होने के आसार हैं। विदेश मंत्री जब जनवरी 2007 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे तो उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने यह मामला उठाया था। लापता युद्धबंदियों व अन्य जवानों के रिश्तेदार भी पाकिस्तान की 10 जेलों का 2007 में दौरा कर चुके हैं परंतु अभी तक पाकिस्तान ने इन युद्धबंदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 24 से 25 मई 2012 में भारत व पाक के गृह व अन्य अधिकारियों की हुई बैठक में इस मामले को उठाया गया था। उसके बाद जुलाई 2012 में भारत-पाक विदेश सचिवों की बैठक में भी युद्धबंदियों का मामला उठा परंतु पाकिस्तान लगातार युद्धबंदियों के पाकिस्तान जेलों में होने से इंकार कर रहा है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार लगातार राजनायिक चैनलों की मार्फत पाकिस्तान सरकार पर दबाव डाल रही है कि भारत के युद्धबंदियों को रिहा करे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी लापता रक्षा कर्मचारियों की सूची में लै. वी.के. आजाद, जनरल मदनमोहन, जनरल सुजान सिंह, फ्लाइट लै. बबूल गुहा, फ्लाइंग आफिसर तजिंद्र सिंह सेठी, स्क्वाड्रन लीडर देवा प्रसाद चटर्जी (सभी 1965 में लापता हुए), मेजर एस.पी.एस. वडै़च, मेजर कमलजीत सिंह, मेजर जसकिरण सिंह मलिक, कैप्टन के.एस. राठौर, कैप्टन जी. आर. सिंह, लै. सुधीर मोहन सभ्रवाल, कैप्टन कमल बख्शी, लै. परसराम शर्मा, मेजर सुभाष चंद्र गुलेरिया, मेजर अशोक कुमार घोष, मेजर ए.के. सूरी, कैप्टन रविंद्र कौड़ा, कैप्टन ओ.पी. दलाल, सूबेदार आसा सिंह, सूबेदार कालीदास, जगदीश लाल, जनरल पाल सिंह, दिलार सिंह, जगीर सिंह, लांस नायक बलवीर सिंह,  लै. हवलदार कृष्ण लाल शर्मा, स्क्वाड्रन लीडर मोङ्क्षहद्र कुमार जैन, फ्लाइट लै. सुधीर कुमार गोस्वामी, फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी, फ्लाइंग लै. विजय बसंत, फ्लाइट लै. नागा स्वामी शंकर। 

फ्लाइट लै. राम अडवानी, फ्लाइट लै. मनोहर पुरोहित, फ्लाइट लै. तनमय सिंह, विंग कमांडर एच.एस. गिल, स्क्वाड्रन लीडर माणिक शाह मिस्त्री, फ्लाइट लै. हरविंद्र सिंह, स्क्वाड्रन लीडर जतिंद्र दास, एल.एम. सासून, फ्लाइट लै. कुशल पाल सिंह नंदा, फ्लाइंग आफिसर कृष्ण लखीमल, फ्लाइट लै. अशोक बलवंत, श्रीकांत चंद्रकांत महाजन, फ्लाइट लै. गुरदेव सिंह राय, फ्लाइट लै. रमेश कदम, फ्लाइट लै. के.पी. मुरलीधरन (सभी 1971 में लापता हुए), विंग कमांडर अशोर राय, कैप्टन वशिष्ठ नाथ, गुनर श्यामसिंह, हजूरा सिंह, सिपाही ज्ञान चंद, एस.बी.एस. चौहान, कैप्टन अविनाश कुमार शर्मा, लै. हवलदार भूपिंद्र बहादुर थापा, नेत्रा बहादुर थापा, हरक बहादुर राणा, राजू गुरंग, कैप्टन संजित भट्टाचार्य, राम बहादुर थापा, वरिंद्र सिंह, गोपाल दास, जोश जेम्स कृष्णा कुमार, महेश पातरो, सलेश कुमार, संदीप सिंह, विक्रम सिंह, विष्णु राय, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, टी. दोरजे, सकर्मा आदि शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!