Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 11:13 AM
24 जुलाई से श्रावण अष्टमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी मेले के दृष्टिगत जिला पुलिस ने सुरक्षा व यातायात की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल देर सायं पुलिस लाइन में की गई। एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने बताया कि...
होशियारपुर(अश्विनी): 24 जुलाई से श्रावण अष्टमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी मेले के दृष्टिगत जिला पुलिस ने सुरक्षा व यातायात की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल देर सायं पुलिस लाइन में की गई। एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने बताया कि मेले के अवसर पर सुरक्षा प्रबंधों के लिए 2 शिफ्टों में 620 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
सुरक्षा प्रबंधों की देखरेख एस.पी. डिटैक्टिव हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. मुख्यालय जंग बहादुर शर्मा, डी.एस.पी. सिटी सुखविंद्र सिंह, डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच हरजिंद्र सिंह, डी.एस.पी. दसूहा राजेन्द्र शर्मा, डी.एस.पी. गढ़शंकर राज कुमार व डी.एस.पी. मुकेरियां रविन्द्र सिंह करेंगे।
3 हैल्प लाइन व कंट्रोल रूम बनाए
एस.एस.पी. ने बताया कि 3 हैल्पलाइन-कम-कंट्रोल रूम माता आशा देवी मंदिर, बंजग बाग व शाहनूर जमाल में यात्रियों की सुविधा हेतु स्थापित किए गए हैं। चौहाल में पुलिस पोस्ट स्थापित करके पुलिस की एक रिजर्व कम्पनी तैनात की गई है।
श्री इलनचेलियन ने बताया कि जिला के एंट्री प्वाइंटों सहित 21 नाकों की व्यवस्था की गई है। चौहाल रोड पर 16 पैट्रोङ्क्षलग पार्टियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा प्रबंधों के लिए बाहर से भी 200 अधिकारी व कर्मचारी आज यहां पहुंच गए हैं। एस.एस.पी. ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से श्रद्धालुओं के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करने के लिए कहा गया है।