Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 08:56 AM
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लूट-पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने गिरोह के सरगना राहुल कुमार निवासी जवाहर नगर सहित उसके साथियों गुरप्रीत सिंह निवासी गुरु की वडाली शमशेर सिंह निवासी नारायणगढ़, मनदीप सिंह निवासी गुरु...
अमृतसर (संजीव): शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लूट-पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने गिरोह के सरगना राहुल कुमार निवासी जवाहर नगर सहित उसके साथियों गुरप्रीत सिंह निवासी गुरु की वडाली शमशेर सिंह निवासी नारायणगढ़, मनदीप सिंह निवासी गुरु नानकपुरा व निशान सिंह खापड़ खेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 2 मोटरसाइकिल व लूटे गए 4 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
यह खुलासा ए.डी.सी.पी.-2 लखबीर सिंह ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय उक्त गिरोह वृद्ध महिलाओं, लड़कियों को अपना निशाना बना लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसके बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो थाना छहर्टा के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरीश बहल ने ट्रैप लगा गिरोह के सरगना राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके अन्य चारों साथियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों के टारगेट पर होती थीं ज्यादातर बुजुर्ग व्यक्ति व एवं महिलाएं
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राहुल कुमार अपने गिरोह के साथ मिलकर रानी का बाग, बटाला रोड, मजीठ रोड, छहर्टा, पुतलीघर, रणजीत एवेन्यू, माल रोड, लॉरैंस रोड, ग्रीन एवेन्यू में लूट की 26 वारदातों को अंजाम दे चुका है। पांचों आरोपियों के टारगेट पर ज्यादातर बुजुर्ग व्यक्ति एवं महिलाएं होती थीं। अक्सर ये लुटेरे धार्मिक स्थलों व सैरगाहों के नजदीक रैकी कर अपने शिकार को ढूंढ लेते और फिर उसे निशाना बना भाग निकलते। लूट का माल आपस में बांटते और चोरी किया गया वाहन बाजार में बेच देते थे।