Edited By Updated: 21 Jan, 2017 05:00 PM
हंसली पुल नजदीक पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। जानकारी के अनुसार जालंधर रोड स्थित एक पटाखा फैक्टरी के अंदर खुली जगह में आतिशबाजियां बनाई जा रही थी।
बटाला: हंसली पुल नजदीक पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। जानकारी के अनुसार जालंधर रोड स्थित एक पटाखा फैक्टरी के अंदर खुली जगह में आतिशबाजियां बनाई जा रही थी। अचानक आतिशबाजी बना रहे कारीगर के हाथ में से बम छूट गया। इससे फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे बाकी आतिशबाजियों को भी आग लग गई। इस हादसे में एक कारीगर झुलसने से गंभीर घायल हो गया। उसको तुरंत इलाज के लिए बटाला के एक प्राईवेट हस्पताल में लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे दूसरे हस्पताल रैफर कर दिया। कारीगर की पहचान अभिषेक पांडे पुत्र मनोज कुमार के तौर पर हुई है।