पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार गुरदासपुर उपचुनाव के बाद : कैप्टन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 09:40 AM

expansion in punjab cabinet after gurdaspur bypoll  capt

पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार गुरदासपुर लोकसभा सीट के होने वाले उपचुनाव के बाद किया जाएगा।

जालंधर (धवन): पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार गुरदासपुर लोकसभा सीट के होने वाले उपचुनाव के बाद किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत आज दिए। 
मुख्यमंत्री  ने स्पष्ट तौर पर कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव होने के बाद ही वह अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करेंगे। गुरदासपुर लोकसभा सीट भाजपा सांसद विनोद खन्ना के देहांत के कारण खाली हुई थी। 

 

विनोद  खन्ना  का देहांत 24 अप्रैल को हुआ तथा चुनाव आयोग ने 6 महीने के भीतर गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव करवाना है। इस तरह 24 अक्तूबर से पहले-पहले चुनाव आयोग गुरदासपुर सीट का उपचुनाव करवाएगा। गुरदासपुर उपचुनाव के लिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा कांग्रेसी नेताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेताओं को उपचुनाव सम्पन्न होने के बाद मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। अक्तूबर महीना चूंकि त्यौहारों का महीना भी रहेगा इसलिए समझा जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार दीवाली के बाद ही संभव हो सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!