'चंडीगढ़ से भटिंडा जाना हुआ महंगा'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 07:32 AM

expanding from chandigarh to bathinda

चंडीगढ़ से भटिंडा जाने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पडेंगे। खासकर कार में जाने वाले लोगों का अब ज्यादा पैसा खर्च होगा। अगर आपको कार से चंडीगढ़ से बठिंडा जाना हो तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। क्योंकि अब आपका पांच टोल प्लाजा पर...

बरनाला: चंडीगढ़ से भटिंडा जाने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पडेंगे। क्योंकि अब आपको पांच टोल प्लाजा पर टैक्स देना होगा। चंडीगढ़ से भटिंडा की दूरी करीब सवा दो सौ किलोमीटर है जिसे पूरी करने के लिए एक तरफ का करीब 400 रुपए टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा। 

अधिकारियों की माने तो एक टोल प्लाजा पर कम से कम 80 रुपए की पर्ची काटी जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से निर्धारित मापदंड के हिसाब से कार, जीप, वैन या एल.एम.वी. वाहन का एक टोल प्लाजा पर 80 रुपए, मिनी बस के 125 रुपए, एम.एवी. जो चार से छह एक्सेल वाहन होंगे उनके एक टोल प्लाजा पर 415 रुपए तथा ओवर साइज वाहन पर एक टोल प्लाजा पर 505 रुपए वसूल किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!