Edited By Updated: 22 May, 2017 03:05 PM
दहेज की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता को बच्चे सहित घर से बाहर निकालने के आरोप में थाना एन.आर.आई. कपूरथला की पुलिस ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद एक आरोपी इटली निवासी बताया जाता है।
कपूरथला (भूषण): दहेज की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता को बच्चे सहित घर से बाहर निकालने के आरोप में थाना एन.आर.आई. कपूरथला की पुलिस ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद एक आरोपी इटली निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार सुपिंद्र कौर पुत्री पूर्ण सिंह निवासी मंसूरवाल कालोनी कपूरथला ने थाना एन.आर.आई. की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी जसवंत सिंह उर्फ जोधा पुत्र सेवा सिंह निवासी औजला बनवाली कपूरथला, जो कि इटली में रहता है, के साथ 19 सितम्बर 2009 को हुई थी जिसमें उसके मायका परिवार ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के 7 महीने के बाद उसका पति वापस इटली चला गया। जाते समय जसवंत सिंह ने उसे कहा था कि वह इटली से कागज तैयार कर उसे जल्द ही वहां बुला लेगा, परंतु इसके लिए उसे अपने माता-पिता से पैसों का प्रबंध करवाना पड़ेगा।
इस दौरान उसके गर्भवती होने के बावजूद भी उससे जबरदस्ती घर का काम करवाया जाने लगा व उनके बेटे को जन्म दिया। उस दौरान भी उसके ससुराल परिवार ने उसका न तो पूरा इलाज करवाया व न ही उसके पति ने कभी उसे इटली से खर्चा भेजा। उसका दहेज का सामान उसके ससुराल वालों ने कब्जे में ले लिया। जब वह अपने पति को सारी बातें फोन पर बताती थी तो वह उसकी बात नहीं सुनता था। उसे तीनों आरोपियों ने मिलकर दहेज के लिए उसके बच्चे सहित घर से निकाल दिया। थाना एन.आर.आई. कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने पूरे मामले की जांच के दौरान आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जोधा, उसके पिता सेवा सिंह तथा माता प्यारो के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए जिस आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।