पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

Edited By Updated: 14 Jan, 2017 07:15 PM

ex chief minister surjit singh barnala

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल....

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का आज यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें हाल ही में यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

बरनाला के परिवार में पत्नी सुरजीत कौर बरनाला, पुत्र जसजीत सिंह बरनाला और गगनजीत सिंह बरनाला हैं। उनके तीसरे पुत्र निङ्क्षलदर सिंह बरनाला की वर्ष 1996 में कार दुर्घटना तथा पुत्री अमृत कौर की कैंसर के कारण अक्तूबर 2012 में मौत हो चुकी है। बरनाला अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे। वह तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!