Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 03:56 PM
पंजाब सरकार ने अभी तक सूबे में केबल और डी.टी.एच. पर मनोरंजन टैक्स की नोटिफिकेशन जारी नहीं की परन्तु केबल आप्रेटरों ने 10 गुणा ज्यादा मनोरंजन टैक्स की वसूली शुरू कर दी है।
बठिंडा: पंजाब सरकार ने अभी तक सूबे में केबल और डी.टी.एच. पर मनोरंजन टैक्स की नोटिफिकेशन जारी नहीं की परन्तु केबल आप्रेटरों ने 10 गुणा ज्यादा मनोरंजन टैक्स की वसूली शुरू कर दी है। इस तरह केबल आप्रेटर प्रयोक्ताओं से नाजायज वसूली कर रहे हैं। इसका लाभ सरकार को तो हो नहीं रहा परन्तु केबल आप्रेटर जरूर मालोमाल हो रहे हैं।
जानकारी मुताबिक बीती 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में लोकल बाडिज और पंचायत विभाग की तरफ से मनोरंजन टैक्स लगाने और वसूलने के लिए 'द पंजाब एंटरटेनमेंट एंड अम्यूज़मेंट टैक्सेज आर्डीनेंस 2017'को हरी झंडी दी गई थी, यानि कि लोकल बाडिज और पंचायते डी. टी.एच. पर 5 रुपए और केबल कुनैक्शन पर 2 रुपए मनोरंजन टैक्स वसूल सकेगी । फिलहाल इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, जबकि इस बारे में नोटिफिकेशन जारी होनी बाकी है। इसके बावजूद केबल माफियों ने मनमानी शुरू कर दी है और मनोरंजन टैक्स की तय रकम से 10 गुणा ज़्यादा मनोरंजन टैक्स वसूल रहे हैं।